Saturday 21 May 2016

हिंदी व्यंग्य;

यूनेस्को ने कांग्रेस को घोषित किया ‘वर्ल्ड हैरिटेज पार्टी’

पेरिस/नई दिल्ली। पहले लोकसभा चुनाव और अब चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जबरदस्त हार के बाद यूनेस्को ने इसे ‘वर्ल्ड हैरिटेज पार्टी’ घोषित कर दिया है। ऐसा करीब 130 साल पुरानी पार्टी की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के मकसद से किया गया है। इसके साथ ही पार्टी के दिल्ली स्थित अकबर रोड मुख्यालय को वर्ल्ड हैरिटेज साइट का दर्जा दे दिया गया है।
यूनेस्को के इस कदम का कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे उन असामाजिक तत्वों को गहरा झटका लगेगा जो पिछले कुछ अरसे से ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ कहकर इसे खत्म करने की कसमें खा रहे थे।

No comments:

Post a Comment