Tuesday 5 September 2017

Blue whale: Craze for sadistic suicidal game among children !
ब्ल्यू वेल : घिनौना आत्म घाती खेल !
गूगल ट्रैंड्स की हालिया रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल रैंकिंग में जानलेवा गेम ‘ब्ल्यू व्हेल चैलेंज’ के बारे में सबसे ज्यादा सर्च करने वाली सूची में भारत तीसरे स्थान पर है। देश में इस चैलेंज को सर्च करने वाले टॉप 30 शहरों की सूची में गत 12 महीनों के दौरान कोलकाता दुनिया भर में टॉप पर था यानी कोलकाता में इस जानलेवा गेम को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।
यह खतरनाक तरह के चैलेंज देने वाली गेम है। इस खेल में अलग-अलग काम करने को कहा जाता है। जैसे कोई डरावनी फिल्म देखना, कोई जोखिम भरा काम करना। हर चैलेंज को पूरा करने पर हाथ पर एक कट करने के लिए कहा जाता है। चैलेंज पूरा होते-होते आखिर तक हाथ पर व्हेल की आकृति बनती है। इस खेल का आखिरी टास्क आत्महत्या है। ‘द ब्ल्यू व्हेल गेम’ को रूस के 25 वर्षीय युवक फिलिप बुडेकिन ने 2013 में बनाया था। रूस में इस गेम में सुसाइड का पहला केस 2015 में सामने आया था। इसके बाद फिलिप को जेल की सजा हो गई।
हालांकि, फिलिप दावा करता है कि यह गेम समाज की सफाई के लिए है क्योंकि खुदकुशी करने वाले ‘बायोलॉजिकल वेस्ट’ होते हैं। इसके अलावा हाल ही में रूस में ही एक 17 वर्षीय किशोरी को भी गिरफ्तार किया गया है जो इस गेम की एडमिनिस्ट्रेटर बताई जाती है। परंतु चिंता की बात यह है कि कुंठा, तनाव, अवसाद से ग्रस्त बच्चे इस गेम की ओर आकर्षित होते चले जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment