Wednesday 11 January 2017

हिंदी व्यंग्य Satire;
#राष्ट्रीय_गौरव:भारतीय राजनीतिज्ञों का नया कीर्तिमान!
1. अरविंद केजरीवाल :
ठंड को शुरू हुए करीब 30 दिन हो गए हैं। इसके बावजूद केजरीवाल ने एक बार भी मफलर धारण नहीं किया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की मैनेजमेंट कमेटी का कहना है कि यह अपने आप में असाधारण घटना है। इस वजह से कई दिनों तक साइबेरिया के पक्षी भी कंफ्यूज रहे और भारत काफी लेट पहुंचे।
2. राहुल गांधी :
कांग्रेस के युवराज इस बार केवल 15 दिन में ही छुटि्टयां बिताकर भारत वापस लौट आए। कमेटी के अनुसार यह अपने आप में इसलिए अनहोनी घटना है क्योंकि कांग्रेसियों को जश्न मनाने तक का मौका नहीं मिला और उससे पहले ही राहुल वापस आ गए।
3. मुलायम सिंह :
अखिलेश के मुद्दे पर मुलायम ने सोमवार को 112वीं बार पलटी मारी। इस तरह उन्होंने आठ घंटे पहले 111वीं बार पलटी मारने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
4. नरेंद्र मोदी :
भारतीय PM का नाम पिछले लगातार 60 दिन तक भारत में ही रहने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। 12 नवंबर को जापान से लौटने के बाद से उन्होंने एक बार भी विदेश यात्रा नहीं की है। कमेटी ने मोदी से कहा है कि अब हम इससे बड़ा रिकाॅर्ड दर्ज नहीं कर पाएंगे।
5. रामगोपाल यादव :
सपा से 32 बार बाहर होने और 31 बार शामिल होने का रिकॉर्ड बनाया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने विवरण में लिखा – यह डेटा रिकॉर्ड लिखे जाने तक का है, लेकिन इसमें बदलाव किसी भी क्षण संभव है। रिकॉर्ड लिखे जाने तक वे सपा से बाहर थे।

No comments:

Post a Comment